फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: तापमान फिर बढ़कर 43 डिग्री पहुंचा, लोग हुए बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। तापमान बढ़ने से लोग फिर बेहाल होने लगे हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री दर्ज किया गया। तीन दिन की राहत के बाद फिर से तापमान बढ़ा है। इससे लोग बेहाल नजर आए।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे के बाद से ही तेज धूप की तपिश ने त्वचा को झुलसा दिया। लोग जो बाहर निकले वह चेहरा और शरीर कवर करते नजर आए। यह स्थिति शाम को करीब चार बजे तक बनी रही। तेज धूप के चलते गर्मी बढ़ी हुई है। इस भीषण और उमसभरी गर्मी से लोग बीमार हो रहे हैं। जिला अस्पताल से लेकर निजी अस्पताल तक मरीजों की भीड़ लगी है। संभल सीएचसी के चिकित्सक डॉ. नीरज शर्मा का कहना है कि इस मौसम में तरल पदार्थ का सेवन ज्यादा करें। भोजन ताजा करें और रखा हुआ खाना व खुला हुआ खाना न खाएं। बचाव से ही बीमार होने से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें