फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल में दूषित पानी पीने से कैंसर की चपेट में आए किसान की मौत

Sat, 06 Jan 2018 03:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
अस्पताल
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के गांव लखौरी में कैंसर से शुक्रवार को एक किसान की मौत हुई है। पिछले दो सालों के भीतर दस लोगों की मौत हो चुकी है। गांव के ज्यादातर हैंडपंप दूषित पानी उगल रहे है। दूषित पानी के उपयोग से लोगों में बीमारी फैल रही है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव निवासी सतवीर सिंह खेती किसानी कर परिवार का पोलन-पोषण करते थे । वह कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे। उनकी जीभ में कैंसर फैला तो परिजनों ने दिल्ली, मेरठ में उपचार कराया। डाक्टरों ने उनकी जीभ को भी काट दिया था। उसके बाद परिजन घर से ही उनका इलाज करा रहे थे। शुकवार सुबह उनकी हालत बिगड़ी और कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई।

मौत से परिवार में कोहराम मच गया। गांव में हैंडपंपों से दूषित पानी निकलने के कारण लोगों में बीमारी फैल रही है। पिछले पांच सालों से दूषित पानी निकल रहा है। अब तक गांव में कैंसर से दो सालों के भीतर सुनीता(50), अछोकिया(55), रोहताश(45), सुखवीर(55), कांतादेवी(70), राहुल सिंह(55), पोरस सिंह(70), हरचरन(42) की मौत हो चुकी है। जबकि गांव में दो लोग अभी कैंसर की बीमारी से पीड़ित है। आए दिन हो रही कैंसर से मौतों के बाद लोग सहमे हुए है। जलनिगम की टीम ने भी पानी के नमूने लिए थे और उन्हें सैंपिल के लिए लखनऊ लैब भेजा था। ग्रामीणों का मानना है कि दूषित पानी की वजह से ही बीमारी फैल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें