फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू बिजली दरों को वापस नहीं लिया तो होगा आंदोलन

Wed, 22 Jun 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी
विज्ञापन
ज्ञापन साौंपा
विज्ञापन
घरेलू बिजली बिलों की बढ़ोत्तरी के विरोध में भाकियू अराजनैतिक असली के पदाधिकारियों ने शनिवार को अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा है। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक को संबोधित ज्ञापन में घरेलू बिजली बिलों में बढ़ोत्तरी से ग्रामीणों को हो रही परेशानी का हवाला दिया गया है।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन (अअ) के प्रदेश सचिव आशिक रजा युवा शाखा के मंडलाध्यक्ष ऋषभ चौधरी की अगुवाई में अधीक्षण अभियंता एमके अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा है। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक को संबोधित ज्ञापन में घरेलू बिजली बिलों में बढ़ोत्तरी पर रोष जाहिर किया गया है।

बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस लिए जाने की मांग की गई है। मांग पूरी नहीं होने पर 27 जून 2016 को मेरठ स्थित प्रबंध निदेशक के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन और बड़े स्तर पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव, जयवीर सिंह यादव, धर्मवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


एनएएफएम के तत्वावधान में शिमला के एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट मशोवरा में भाकियू (अअ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह शिरकत करने के लिए गए हैं। एनएएफएम की तीन दिवसीय बैठक में किसान हित के मुद्दों पर मंथन किया जाएगा।

देश के किसानों के समस्त कर्ज माफ करने, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू कराने की रणनीति बनाई जाएगी। किसानों की आय सुनिश्चित करने के लिए किसान आय आयोग का गठन करने पर मंथन किया जाएगा। खेती को उद्योगधंधों के समान सुविधाएं दिलाना प्रमुख मुद्दों में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें