अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को संभल के जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक चले स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक ने उत्साह दिखाया। कुल 93 लोगों ने रक्तदान किया। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नवाब इकबाल महमूद ने शुभारंभ किया। समापन के अवसर पर जिलाधिकारी एनकेएस चौहान रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाने पहुंचे। जिला प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों, जिले के व्यापारियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने सक्रियता दिखाई।
रक्तदान के लिए दस बजे से पहले ही लोग जिला अस्पताल पहुंच गए थे। पंजीकरण कराने वालों की भारी भीड़ थी। तमाम ऐसे लोग थेजो रक्तदान करना चाहते थे लेकिन स्वास्थ्य संबंधी कारणों से उनका रक्तदान नहीं हो सका। शिविर के शुभारंभ पर स्वैच्छिक रक्तदान पर संगोष्ठी हुई। शहर की एकमात्र पैथोलॉजिस्ट डा. ऋतु सक्सेना के साथ सर्जन डा. शहजाद आलम ने संबोधित किया। समारोह में सीएओ डा. उमराव सिंह, सपा के जिलाध्याक्ष फिरोज खां, नगर अध्यक्ष चौधरी नदीम ने भी संबोधित किया। हाजी मेंबर शकील ने इस मौके पर सरकारी अस्पताल के लिए ठंडे पानी की मशीन लगवाने की घोषणा की। सीएमएस डा. कप्तान सिंह मंचस्थ रहे। सपा के सईद अख्तर इस्रायली, गालिब खां भी मंच पर रहे। संचालन जेएलएम इंटर कालेज के प्राचार्य रविंद्र शर्मा ने संचालन किया। समापन समारोह कार्यवाहक एडीएम जेबी सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी अफसर अब्बास जैदी मौजूद रहे। अभयपाल रस्तोगी, सिरसी के शिक्षक मनोज रस्तोगी व कल्कि सेना के अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता, गगन वार्ष्णेय, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की टीम ने स्वागत किया।
कोट-
अमर उजाला फाउंडेशन ने रक्तदान शिविर का आयोजन करके बेहद सराहनीय काम किया है। लोगों में जागरूकता बढ़ी है। लेकिन जिन लोगों को भ्रांतियां हैं वह जान लें कि रक्तदान से कोई कमजोरी नहीं आती है। कोई भी स्वस्थ व्यक्ति हर तीन महीने में एक बार रक्तदान कर सकता है।
नवाब इकबाल महमूद, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के मंत्री।