सरायतरीन। गांव नारंगपुर में बुधवार को प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में खिरनी हीटर और एसए चैलेंजर की टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें खिरनी हीट की टीम ने एसए चैलेंजर टीम को छह विकेट से हरा दिया। 31 गेंदों पर दो चौके और सात चौकों की मदद से 62 रन की शानदार पारी खेलने वाले खिरनी के बल्लेबाज अजीब को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
खिरनी हीटर टीम ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। एसए चैलेंजर टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए। खिरनी हीटर की ओर से गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में 25 रन देकर चार बल्लेबाजों को आउट किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी खिरनी हीटर की टीम ने 11 ओवर में चार विकेट गंवाकर 126 रन बना लिए। टीम चार रन से मैच जीत गई। कमेटी के द्वारा अजीब को मैन ऑफ द मैच घोषित किया। इस दौरान अमरपाल यादव, पप्पू यादव, रितिक यादव, मोहित दीक्षित, कुंवरपाल यादव, सुमित यादव, वीरेश यादव, मुकेश यादव आदि मौजूद रहे। संवाद