फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: 1.40 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा अमृत सरोवर

Thu, 22 May 2025 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नगर पालिका 1.40 करोड़ रुपये की लागत से हिंदूपुरा खेड़ा के तालाब को अमृत सरोवर में विकसित करेगी। तालाब का सौंयर्दीकरण होगा। बाउंड्री वॉल और आकर्षक पेड़ पाैधे लगेंगे। इसके लिए बुधवार को पालिका की टीम ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

संभल नगर पालिका के हिंदूपुरा खेड़ा में ठंडी कोठी रोड पर तालाब है। इस समय तालाब पर बड़ी- बड़ी घास और गंदगी पसरी है। पालिका ने इसे अमृत सरोवर में विकसित करने के लिए चिन्हित किया। साथ ही 1.40 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा। बजट स्वीकृत होने पर पालिका ने अमृत सरोवर बनाने की कवायद शुरू कर दी है। पालिका की टीम बुधवार की दोपहर तालाब पर पहुंची। यहां प्रस्तावित डिजाइन के साथ ही मौके का मुआयना किया। ईओ मणिभूषण तिवारी ने बताया कि तालाब का साैंदर्यीकरण होगा। बाउंड्री वॉल के अलावा बैठने के लिए बेंच, लाइटें और आकर्षक पेड़ पौधे लगेंगे। तालाब के चारों और टहलने के लिए फुटपाथ भी बनेगा। बजट स्वीकृत हो चुका है। जल्द ही कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें