फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में गेंद जाने पर दो पक्षों में पथराव

Sat, 31 Dec 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के बाद तनाव भरा माहौल है। जानकारी होने पर एएसपी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। अभी किसी गिरफ्तारी नहीं हुई है।  
विज्ञापन



हल्लूसराय में चामुंडा मंदिर के निकट शुक्रवार को शाम चार बजे कुछ युवा और किशोर क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान गेंद बार-बार चंद्रवती के खेत में जा रही थी। चंद्रवती ने कई बार बच्चों को गेंद दी लेकिन इसे लेकर वे झुंझला र्गईं और दोबारा खेत में गेंद आने पर वापस नहीं देने की बात कही। इस पर युवक बिगड़ गए। कहासुनी के दौरान एक युवक ने दराती से चंद्रवती पर हमला कर दिया। इससे उनके हाथ में चोट लग गई। इसके बाद आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग दौड़ पड़े और क्रिकेट खेलने वालों को खदेड़ दिया। कुछ ही देर बाद यह युवक अपना समूह बनाकर आए और पथराव करने लगे जिसका जवाब खेतों में काम कर रहे लोगों ने भी दिया।

इसके बाद आधा घंटे तक हंगामा रहा। अफरातफरी मच गई। तभी किसी व्यक्ति ने 100 नंबर डायल कर दिया। कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखकर पथराव करने वाले लोग मौके से भाग गए। दराती के हमले में घायल महिला ने पूरी जानकारी पुलिस को दी। संगीत ठाकुर ने बताया कि उसे पथराव के दौरान पत्थर लगे हैं। वहीं अन्य लोगों ने बताया कि पथराव की घटना के बाद पुलिस तत्काल न पहुंचती तो सांप्रदायिक टकराव हो जाता।
विज्ञापन


क्योंकि क्रिकेट खेलने वाले युवक और किशोर दूसरे समुदाय के थे। अपर पुलिस अधीक्षक राममूरत यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली, हयातनगर की पुलिस के साथ त्वरित कार्यबल को मौके पर भेजा गया था। वह खुद मौके पर गए थे। अब स्थिति सामान्य है। घटना के संबंध में घायलों की ओर से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मौके पर थाना पुलिस की निगरानी रहेगी। अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

----------------------------
मैं खेतों में काम कर रही थी। कुछ लड़के क्रिकेट खेल रहे थे। मैंने जब उन लड़कों को बार-बार खेत में घुसने से रोका तो वे भड़क गए और मेरी ही दराती से मुझ पर हमला कर दिया। जब मेरी तरफ से लोगों ने विरोध किया तो वे भाग गए लेकिन कुछ ही देर बाद आए और पथराव कर दिया।  -चंद्रकली, घायल।
विज्ञापन

मैंने देखा कि कुछ युवक एक अकेली महिला को पीट रहे हैं। मैंने मौके पर जाकर हस्तक्षेप किया तो वे लड़के भाग गए। लेकिन कुछ ही देर बाद तमाम युवाओं की भीड़ आई और पथराव होने लगा। मैं घायल हुआ हूं।-संगीत ठाकुर,घायल।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें