संभल। क्षेत्र के गांव तिगरी में मंगलवार को श्री श्री 1008 श्री बाबा प्रेमदास त्यागी के सानिध्य में महा विष्णु यज्ञ किया गया। शुभारंभ से पहले कलशयात्रा निकाली गई।
शंकर शास्त्री ने वैदिक मत्रों के उच्चारण के बीच यज्ञ शाला से कलश यात्रा का शुभारंभ कराया था जो भवानीपुर पुल पर होते हुए गांव में पहुंची और विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। कलश यात्रा में भगवान शंकर पार्वती, बालकृष्ण और राधा की झांकी भी साथ रही। पंच कुंडीय यज्ञ पांच दिवसीय होगा। कथाव्यास रेखा शास्त्री शास्त्री ने पहले दिन श्रीमद्भागवत कथा में धर्म का मर्म समझाया। बताया कि जहां भी सत्संग, प्रवचन या धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन हो, वहां अवश्य जाना चाहिए। कथा भागवत का श्रवण करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। कथा व्यास ने बताया कि भाग दौड़ भरी जिंदगी में मानव सनातन धर्म को भूल बैठा है, इसीलिए वह विभिन्न समस्याओं से घिरा हुआ है।
इस दौरान मनवीर सिंह, सौरभ मलिक, चौधरी संदीप सिंह, लल्लू सिंह, बाबू सिंह, नेत्रपाल सिंह, चौधरी कुलदीप सिंह, नरेंद्र सिंह, नरेंद्र शर्मा, महेश चंद्र शर्मा, प्रेम सिंह पाल आदि रहे। संवाद