फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: एक घंटे की मूसलाधार बारिश से हुआ जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर। मंगलवार दोपहर अचानक आसमान में काली घटा छाने से मौसम ने करवट ले ली। तेज ठंडी हवाओं के साथ कस्बा क्षेत्र में एक घंटे की मूसलाधार बारिश हो गई। सड़कों पर हुए जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर ढाई बजे करीब आसमान में काले बादल छा गए। बादलों में बिजली की तेज गड़गड़ाहट के साथ तेज हवाएं चलने लगी। थोड़ी ही देर में मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश के दौरान लोग दुकानों व घरों के नीचे छिपते नजर आए। कुछ जगह बच्चे व युवा बारिश में नहाते दिखे। करीब एक घंटे की बारिश से कोतवाली, ब्लॉक कार्यालय, नई बस्ती, सराय मोहल्ला, तहसील चौराहा, मोहल्ला जुलेपुरा, सदर बाजार आदि जगह जलभराव हो गया। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम पांच बजे फिर तापमान में वृद्धि हो गई और लोग कूलर, पंखे व एसी का सहारा लेने लगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें