फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्येष्ठ पूर्णिमा : श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

Thu, 12 Jun 2025 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला (संभल)। ज्येष्ठ पूर्णिमा पर बुधवार को श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए अनुष्ठान कराए और जरूरतमंदों में दान दक्षिणा दी। वहीं घाट पर लगी दुकानों से बच्चों ने खिलौने और महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधनों की खरीदारी की।
विज्ञापन



राजघाट के गंगा घाट पर ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं का भोर से ही पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह के समय तो कम ही श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान किया। इसके बाद मां गंगा की पूजा-अर्चना कर दुग्धाभिषेक किया। साथ ही पूर्वजों की आत्म शांति के लिए पुरोहितों से पूजन-अनुष्ठान करवाए और दान-दक्षिणा दी। कई श्रद्धालुओं ने गंगा किनारे अपने बच्चों का मुंडन संस्कार भी कराया। वहीं कुछ जगह मंदिरों में भंडारे का भी आयोजन हुआ। जहां भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। उधर घाट पर लगी दुकानों पर बच्चों ने खिलौने खरीदे और खानपान के स्टाल पर व्यंजनों का लुत्फ उठाया। श्रद्धालुओं का देर शाम तक राजघाट से लौटने का क्रम जारी बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें