असमोली के खासपुर में पथ संचलन के लिए तैयार भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य स्वयंसेवक। स्वयं
- फोटो : बहजोई में कवि सम्मेलन में रचनाएं सुनाते कवि।
संभल। असमोली खंड के गांव खासपुर में विजयदशमी पर्व के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला। मुख्य वक्ता जिला कार्यवाह अशोक ने दीप प्रज्वलित करके इसकी शुरुआत की। उन्होंने कहा कि आरएसएस ने शताब्दी वर्ष पूर्ण किया है। शताब्दी वर्ष का लक्ष्य केवल शाखाओं का विस्तार नहीं है, बल्कि हर समाज के घर वर्ग को जोड़ना है। इस शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन से राष्ट्रीय पूर्ण निर्माण, समाज को नई दिशा देने के लिए संघ प्रतिबद्ध है। इस दौरान खंड कार्यवाह अंकुर कुमार, मंडल कार्यवाह सोनू पाल, विक्रांत ठाकुर, अनुज, दीपक मनोहर, सुमित, हरेंद्र सिंह, ओमवीर, हरिओम शर्मा, रोहित पवार आदि रहे।
दूसरी ओर, पवांसा में पथ संचलन निकाला गया। मुख्य वक्ता मेरठ प्रांत के प्रांतीय परिवार प्रबोध प्रमुख भूदेव सिंह और पुजारी ब्रह्मानंद महाराज ने दीप जलाकर शुरुआत की। जिला संयोजक धर्म जागरण सुभाषचंद्र राघव ने बताया कि 1925 को नागपुर में विजयदशमी के दिन संगठन की नींव रखी गई थी, जो वट वृक्ष की तरह पूरे विश्व के अंदर अपनी अनोखी छवि दर्शा रहा है। इस दौरान शारीरिक प्रमुख युवराज, ओमवीर सिंह, ओमकार सिंह, अवधेश प्रताप सिंह, गौरव राघव, रिंकू शर्मा, पवन शर्मा, तरुष प्रताप सिंह, डॉ संतोष यादव आदि रहे।