संभल। कोरोना काल के बाद पहली बार नगर पालिका परिषद के मैदान में लगने जा रहे नेजा मेले को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। रविवार को एसडीएम अभिनव गोपाल ने कोतवाली में क्षेत्र के तीन थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। मेले को लेकर मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए।
रविवार को कोतवाली परिसर में आयोजित बैठक में एसडीएम अभिनव गोपाल ने कहा कि नेजा मेला को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसे निभाया जाएगा। थाना प्रभारियों से कहा गया कि वह मेले में खोए-पाए बच्चों को उनके परिवार से मिलवाने का काम करें। लोगों के बैठने की व्यवस्था को देखें। मेले को शांतिपूर्व संपन्न कराएं और किसी भी तरह के हुड़दंग या खुराफात को रोकने के लिए कमेटी का भी सहयोग लें। इस दौरान कोतवाल पंकज लवानिया, नखासा थाने के इंस्पेक्टर ओमकार सिंह आदि रहे।