फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में गूंजा गांवों में कीचड़, जलभराव का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। पवांसा ब्लॉक सभागार में बुधवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख प्रेम कुमारी ने की। बैठक में सदस्यों ने गांवों में फैल रही कीचड़ और जलभराव का मुद्दा उठाया। बताया गया ग्राम पंचायताें में साफ-सफाई के इंतजाम ध्वस्त हैं। ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने गांवों में सीसी टाइल्स का निर्माण कार्य कराए जाने की मांग की है। इस संबंध में 25 से अधिक शिकायतीपत्र दिए गए हैं।
विज्ञापन

भाजपा के जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार ने बिना भेदभाव के बेहतर विकास के कार्य किए हैं। जरूरतमंद परिवारों को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया है। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार के द्वारा अनेक योजनाएं जा रही हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा गया है।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल ने कहा कि संभल और पवांसा ब्लॉक क्षेत्र में 24 कोसी परिक्रमा के लिए योगी सरकार ने धनराशि दी है। यह सराहनीय है। जिला पंचायत सदस्य अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि गांव से बीमारियों को दूर रखने के लिए अपने आसपास की साफ-सफाई की जिम्मेदारी स्वयं उठाएं, तब जाकर ही हम स्वच्छ बन सकते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान मंडल अध्यक्ष जुगल किशोर यादव, गंगाराम सैनी, जीतपाल यादव, डॉ. संतोष यादव, रामसरन यादव, रामसेवक यादव, प्रेम सिंह पाल, ओमेंद्र सिंह, प्रमोद यादव, मुनव्वर, सोनू शर्मा, किशनपाल यादव आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें