फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: डेंगू रोगियों के लिए बना आइसोलेशन वार्ड

Fri, 14 Nov 2025 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
चंदौसी सीएचसी में डेंगू के मरीजों के लिए बना वार्ड - संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीएचसी में तीन बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। हर बेड पर मच्छरदानी की व्यवस्था की गई है। डेंगू से संबंधित दवा और मच्छरों को भगाने के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि जरूरत पड़ने पर बेडों की संख्या को बढ़ाई जा सकती है। चंदौसी सीएचसी में डेंगू से निपटने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। इसके लिए सीएचसी में तीन बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है, जिसमें प्रत्येक बेड पर मच्छरदानी लगाई गई है। वार्ड में डेंगू से संबंधित सभी आवश्यक दवाएं और मच्छर नियंत्रण के उपकरण उपलब्ध कराए गए है। सीएमएस डॉ. हरवेंद्र सिंह ने बताया कि डेंगू मरीजों के लिए अलग वार्ड बनाया गया है, जिसमें डेंगू मरीजों के लिए तीन बैड आरक्षित रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि अगर डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती है। तो उस हिसाब से बैड की संख्या भी बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उल्टी, आंखों और जोड़ों में दर्द, बुखार आदि लक्षण वाले मरीज ओपीडी में आ रहे हैं। इनमें डेंगू आशांकित मरीजों को जांच के लिए भेजा जा रहा है। साथ ही, मरीजों को बताया जा रहा है कि वे घरों और आसपास पानी जमा न होने दें, नियमित सफाई रखें और मच्छरों के प्रकोप से बचाव के लिए रात में सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें