फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: यूरिया की कालाबाजारी के विरोध में बेमियादी धरना आश्वासन पर खत्म

विज्ञापन
पवांसा में एआर कोऑपरेटिव कार्यालय पर धरना देते राष्ट्रीय मजदूर किसान संगठन के पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
सरायतरीन(संभल)। जिले में यूरिया की कालाबाजारी और भ्रष्टाचार समेत कई मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने पवांसा ब्लॉक परिसर में स्थित सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक के कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना दिया। बाद में एआर कोऑपरेटिव वीरेंद्र प्रकाश उपाध्याय ने किसानों से वार्ता करके जल्दी ही समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस पर धरना खत्म कर दिया गया। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष कुलदीप चौधरी ने बताया कि तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया है। इसमें बताया कि ब्लॉक क्षेत्र की सहकारी समिति कासमपुर में किसानों के क्रेडिट कार्ड बिना सुविधा शुल्क के नहीं बन रहे। जिले में यूरिया की कालाबाजारी हो रही है, इस पर रोक लगाई जाए और नियमित रूप से यूरिया खाद का वितरण किया जाए।
विज्ञापन

धरनास्थल पर एआर कोऑपरेटिव वीरेंद्र प्रकाश उपाध्याय से करीब डेढ़ घंटा की वार्ता हुई। इस दौरान सभी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया गया। जिसके धरना खत्म कर दिया गया। हालांकि, समाधान न होने पर एक सितंबर से कार्यालय के परिसर में ही अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने का अल्टीमेटम दिया गया है। इस दौरान भूराज सिंह, रविंद्र सिंह, नेम सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रेम सिंह, गिरिराज, चरन सिंह, नूर हसन, मोहम्मद रूम खान, अतर सिंह, अजब सिंह आदि रहे।
0000
समस्याओं का समाधान जल्दी ही कराया जाएगा। जिले में यूरिया खाद का वितरण किया जा रहा है। कहीं यदि कोई शिकायत है, तो तत्काल कार्यालय पर लिखित में दें, जिससे मामले की जांच पड़ताल कराकर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरेंद्र प्रकाश उपाध्याय, एआर कोऑपरेटिव, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें