फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: धान के खेत में छात्र की गला रेत कर निर्मम हत्या

विज्ञापन
संभल के चंदाैसी में मारे गए छात्र सुमित का फाइल फोटो।
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। कोतवाली क्षेत्र के गांव कैथल में दसवीं के छात्र सुमित (16) की धान के खेत में गला रेत कर हत्या कर दी गई। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजन किसी प्रकार की रंजिश से इन्कार कर रहे हैं। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर नमूने लिए हैं। पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस प्रेम प्रसंग से भी घटना को जोड़कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि गांव कैथल निवासी स्व. नरेश कोरी का पुत्र सुमित चंदौसी इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र था। उसके पिता और मां सावित्री की 15 वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। बड़ा भाई अमित देहरादून में मजदूरी करता है। सुमित गांव में अपनी दोनों बहनें नीतू और पूजा के साथ रहता था। चाचा प्यारे देखरेख करते हैं।
चाचा ने बताया कि सोमवार की रात आठ बजे करीब सुमित खाना खाकर घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा तो गांव में पूछताछ शुरू कर दी लेकिन सुमित का कहीं कोई अता पता नहीं लग सका।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह साढ़े नौ बजे करीब घर से 500 मीटर की दूरी पर गांव के की कल्लू के धान के खेत में सुमित का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। खेतों पर गए ग्रामीणों की नजर पड़ी तो भीड़ लग गई। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक मोहित चौधरी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव और सीओ अनुज चौधरी भी पहुंच गए। छात्र का गला कटा हुआ था। पास ही चप्पल पड़ी थीं और खून बिखरा था। बराबर वाले खाली खेत में खून से सना मेडिकल ग्लव्स पड़ा था। घटनास्थल के हालात देख कर प्रतीत हो रहा था छात्र का गला खेत में ही काटा गया है। हत्यारों से बचने के लिए सुमित ने काफी संघर्ष किया था।
मृतक के चाचा प्यारे और ग्रामीणों के अनुसार सुमित सीधा साधा था और उसका किसी से झगड़ा भी नहीं हुआ। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने भी मौके पर पहुंच कर जानकारी ली है। पुलिस कुछ करीबी लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

संभल के चंदाैसी में मारे गए छात्र सुमित का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें