फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुर्तीपुर इल्हा में करीब सौ मीटर सड़क तीन माह से पड़ी अधूरी, बारिश में होगी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। तुर्तीपुर इल्हा में सौ मीटर के करीब सड़क अधूरी है। सड़क बनाने के लिए नींव खोदकर दोनों ओर निर्माण कार्य कराकर बीच में छोड़ दिया गया। तीन माह से यह कार्य अधूरा पड़ा है। लोगों का कहना है कि गर्मी का मौसम तो बीत जाएगा लेकिन बारिश में परेशानी बढ़ेगी। आना-जाना दूभर हो जाएगा। स्थिति यह होगी कि इस बार भी घर को छोड़कर दूसरे स्थानों पर किराए पर रहने को मजबूर होंगे। वहीं, नगर पालिका परिषद के ईओ रामपाल यादव का कहना है कि नगर निकाय क्षेत्र के हिस्से में जो भी कार्य हो रहा है, उसे शीघ्र ही पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। तुर्तीपुर इल्हा ग्राम पंचायत है। इसलिए ज्यादा क्षेत्र उसी में शामिल है।
विज्ञापन

-----
यह बोले मोहल्ले के निवासी
सड़क बनाने का कार्य रमजान के पहले से बंद है। सौ मीटर की इस सड़क को बनाने के लिए जिम्मेदार गंभीर नहीं दिख रहे हैं। कई बार शिकायत की है, बावजूद इसके सुनवाई नहीं हो रही है।
इमरान, तुर्तीपुर इल्हा।
---------
कोट
बरसात के दिनों में पानी घर के दरवाजे तक में भर जाता है। जिससे हर तरह का नुकसान होता है। न सिर्फ आने-जाने में परेशानी होती है, बल्कि बारिश के दिनों में जीवन व्यतीत करना दूभर हो जाता है।
विज्ञापन

अमीर जहां, तुर्तीपुर इल्हा।
----------
कोट
बारिश के दिनों में घर में पानी भर जाता है। जिसके बाद किराए का मकान लेकर रहना पड़ता है। बारिश के बाद जब तक पानी नहीं सूखता तब तक किराए पर रहना पड़ता है। महसर, तुर्तीपुर इल्हा।
-----------
कोट
जलभराव होने पर कीड़े-मकौड़े का डर लगा रहता है। बच्चों का बहुत ध्यान रखना पड़ता है। यदि वह अचानक से घर से बाहर निकले तो हादसे का शिकार हो सकते हैं। समस्या जी का जंजाल बनी हुई है।
मोहम्मद एहसान, तुर्तीपुर इल्हा।
----------
कोट
नगर निकाय के जो क्षेत्र में तुर्तीपुर इल्हा में काम हो रहे हैं, वह शीघ्र ही पूरे हो जाएंगे। सड़क अधूरी कहां छोड़ी गई है, उसे दिखवाया जाएगा। प्रयास रहेगा कि बारिश से पहले ही सड़क का कार्य पूरा हो जाए।
विज्ञापन

रामपाल यादव, ईओ, नगर पालिका, संभल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें