संभल के गांव फत्तेहपुर उत्तमा में वैवाहिक समारोह में अश्लील डांस को लेकर आपस में भिड़ते ग्रामीण?
- फोटो : SAMBHAL
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के फत्तेहपुर उत्तमा में शनिवार की रात शादी समारोह में डीजे पर दो महिलाओं ने डांस किया। इस दौरान कुछ लोगों ने फूहड़ हरकत की। जिसको लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और धक्का-मुक्की के बाद मारपीट होने लगी, लेकिन गनीमत रही कि कुछ जिम्मेदारों लोगों ने बीच-बचाव करा दिया। मारपीट में चार लोगों के चोटिल होने की चर्चा है।
फत्तेहपुर उत्तमा गांव में शनिवार की रात शादी समारोह में दो महिलाओं ने फिल्मी गाने पर डांस किया, जिसे देखने के लिए भीड़ लग गई और भीड़ में ही कुछ लोग फूहड़ हरकत करने लगे। जिसे देख दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और धक्का-मुक्की के बाद मारपीट होने लगी। बाद में गांव के ही कुछ जिम्मेदार लोगों ने बीच-बचाव करा दिया और मामले को रफा-दफा कर दिया। मारपीट में चार लोगों के चोटिल होने की चर्चा है। वहीं विवाद और डांस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले को लेकर हयातनगर थाना इंस्पेक्टर का कहना है कि उन्हें कोई सूचना नहीं मिली और किसी भी पक्ष ने तहरीर भी नहीं दी है।