फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना नक्शा पास कराए चल रही अवैध प्लॉटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। शहर के करीब बिना नक्शा पास कराए प्लॉटिंग हो रही है। एनबीसी (नेशनल बिल्डिंग कोड) के नियमों का उल्लंघन हो रहा है। कई जगह ग्रीन बेल्ट भी नष्ट कर दी है। जिन इलाके में ये काम चल रहा है वो ज्यादातर गांव के हिस्से हैं। अवैध रूप से हो रही इस प्लॉटिंग में लोगों को जलनिकासी, पेयजल, सड़क और अन्य सुविधाओं के लिए लोगों को परेशान होना पड़ेगा। प्रशासन भी ध्यान नहीं दे रहा है। विनियमित क्षेत्र कार्यालय में भी पूरी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

संभल नगर के आसपास प्लॉटिंग का बड़ा काम चल रहा है। ज्यादातर खेतों में प्लॉट काटे जा रहे हैं और कुछ तालाब भी पाट कर मिट्टी से भराव कर दिया गया है। इन पर भी प्लॉट बनाकर बेचने की तैयारी है। हालांकि तालाब जो पाट दिए गए हैं इन्हें निजी बताया जाता है। इसलिए मिट्टी से भराव कर समतल कर दिया है। एनबीसी का उल्लंघन हो रहा है। वहीं प्लॉटिंग कर रहे लोगों का दावा है कि उन्होंने मानकों की अनुमति ली हुई है। जबकि हकीकत में धारा 80 सी की अनुमति ली है। इस धारा के अंतर्गत कृषि भूमि की प्रकृति बदला जाता है। इसको आबादी में दर्ज कराया जाता है।
क्या होगी असुविधा
बिना नक्शा चल रही प्लॉटिंग में सड़क, पानी, बिजली, सफाई व चौड़ी सड़कों की समस्या होगी। नक्शा के अंतर्गत पार्क व पार्किंग की भी व्यवस्था की जानी होती है। लेकिन बिना नक्शा पास कराए चल रही प्लॉटिंग में इन मानकों को नजरअंदाज कर दिया गया है। जानकारों का कहना है कि यह मानकों के विपरीत कार्य है। इससे उन तमाम लोगों को समस्या होगी जो प्लॉट की खरीद करेंगे।
विज्ञापन

हमारे कार्यालय से क्या अनुमति है इसकी जानकारी करते हैं। जो बिना नक्शा पास कराए प्लॉटिंग हो रही होगी उन पर कार्रवाई की जाएगी। मानकों को पूरा करने के बाद ही प्लॉटिंग की जा सकती है।
रमेश बाबू, एसडीएम, संभल
हमने तो अनुमति ली है इसके बाद ही प्लॉटिंग की जा रही है। बिजली के खंभे, सड़क, नाली की व्यवस्था कर के दी जा रही है।
चौधरी जावेद असलम, डीलर, संभल
शहर में आबादी बढ़ रही है। इसलिए प्लॉटिंग की जा रही है। लेकिन नियमों के खिलाफ होने वाली प्लॉटिंग से लोगों को भविष्य में परेशानी उठानी पड़ेगी। इसलिए प्रशासन को इस पर संज्ञान लेना चाहिए। जो अवैध हैं उन पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

प्रदीप कुमार गुप्ता, वरिष्ठ राजस्व अधिवक्ता, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें