फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अलिया कल्यानपुर में सरकारी भूमि से हटेंगे अवैध कब्जे

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सदर तहसील क्षेत्र के गांव अलिया कल्यानपुर में पंचायत घर, प्राइमरी स्कूल और पौधरोपण की भूमि पर हुए अवैध कब्जे को हटाया जाएगा। एसडीएम ने सीमांकन करने के लिए टीम का गठन किया है। यह टीम 18 मई को सीमांकन करके कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई करेगी। इसके साथ गांव चकिया में भी नवीन परती की भूमि पर हुए अवैध कब्जे को हटवाया जाएगा।
विज्ञापन

गांव अलिया कल्यानपुर के निवासी विपिन कुमार ने मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया कि गांव में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा है। शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इस शिकायत के बाद संभल जिला प्रशासन को कार्रवाई के आदेश दिए गए। एसडीएम निधि पटेल ने बताया कि राजस्व निरीक्षक विजयपाल सिंह के नेतृत्व में कमेटी गठित की है। यह कमेटी 18 मई को मौके पर जाकर सीमांकन करेगी और अवैध कब्जा हटवाने की कार्रवाई करेगी। बताया कि इसके अलावा गांव चकिया में भी नवीन परती की भूमि पर अवैध कब्जा है। इसे भी हटवाने की कार्रवाई यही टीम करेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें