फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सीएचसी में आठ मशीनें ...प्रतिदिन 32 मरीजों हो सकेगी डायलिसिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सीएचसी में पीपीपी मॉडल के अंतर्गत संचालित डायलिसिस यूनिट के माध्यम से किडनी रोगियों को डायलिसिस की सुविधा दी गई है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अब दो के स्थान पर आठ मशीनें लगाईं गईं हैं और एक दिन में 32 मरीजों की डायलिसिस हो सकती है।
विज्ञापन

सीएचसी की ओर से बृहस्पतिवार को दी गई जानकारी के मुताबिक यूनिट की शुरूआत दिसंबर 2022 में दो मशीनों के साथ की गई थी। रोगियों की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए अब मशीनों की संख्या बढ़ाकर आठ की गई है। इसमें छह मशीनें सामान्य डायलिसिस तथा दो मशीनें हेपेटाइटिस-सी संक्रमित मरीजों के लिए हैंं।
एक मशीन से प्रतिदिन अधिकतम चार डायलिसिस की जा सकती हैं। इस प्रकार आठ मशीनों के माध्यम से प्रतिदिन कुल 32 डायलिसिस की क्षमता हो गई है। वर्तमान में 57 मरीज डायलिसिस करा रहे हैं। इसमें 31 रोगियों की सप्ताह में तीन, 25 रोगियों की सप्ताह में दो तथा एक रोगी की सप्ताह में एक बार डायलिसिस की जा रही है। प्रतिमाह 570 डायलिसिस का औसत हो गया है। दिसंबर 2022 से मार्च 2026 तक कुल 19,459 डायलिसिस की जा चुकी हैं, जिनमें से 4,732 डायलिसिस हेपेटाइटिस-सी संक्रमित रोगियों की हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें