फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

76 हजार किसानों ने नहीं किये सट्टा घोषणा पत्र ऑनलाइन,

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। संभल जनपद में गन्ना विभाग से करीब 1.04 लाख गन्ना किसान जुड़े हैं। इनमें से करीब 75 फीसदी किसानों के गन्ना सट्टा घोषणापत्र ऑनलाइन नहीं हुए हैं। शासन स्तर आखिरी तिथि बढ़ाकर 15 अक्तूबर कर दी गई है। निर्धारित तिथि तक घोषणापत्र ऑनलाइन नहीं हुए तो गन्ना सट्टा बंद हो जाएंगे और किसान शुगर मिलोें को गन्ना नहीं बेच पाएंगे।
विज्ञापन

संभल जनपद में करीब 54 हजार 355 हेक्टेअर में गन्ना की फसल है। गन्ना विभाग से एक लाख चार हजार किसान जुटे हैं। पेराई सत्र 2021-22 की सभी तैयारी चल रही है। गन्ना सर्वे के बाद किसानों को अपना घोषणा पत्र स्वयं ऑनलाइन करना है। कर्मचारी और विभागीय अधिकारियों की ओर से प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
गन्ना आयुक्त के आदेश पर इस बार स्वयं किसानों को अपना घोषणापत्र ऑनलाइन भरना है। ऑनलाइन करने की आखिरी तिथि 30 सितंबर थी। अब तक संभल जनपद में मात्र 28 हजार किसानों ने अपने घोषणापत्र ऑनलाइन भरे हैं। इसको देखते हुए शासन ने आखिरी तिथि बढ़ाकर 15 अक्तूबर कर दी है।
विज्ञापन

अगर 15 अक्तूबर तक जो किसान अपने अभिलेखों के साथ घोषणापत्र ऑनलाइन भर नहीं पाएंगे, उनके गन्ना सट्टे को बंद कर दिया जाएगा। ऐसी स्थिति में किसान किसी भी शुगर मिल पर अपना गन्ना नहीं बेच पाएंगे और किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। घोषणा पत्र भरे जाने के बाद चीनी मिलोें के चालू होने के एक सप्ताह पहले किसानों को गन्ना कलेंडर वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें