फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ पर लिखा सुसाइड नोट: पत्नी मेरे ऊपर हाथ चलाती है... दो दिन से रोटी नहीं दी; संभल में पति ने जान दी

Wed, 07 Aug 2024 12:45 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

संभल में युवक ने हाथ पर सुसाइड नोट लिखकर खुदकुशी कर ली। युवक ने हाथ पर सुसाइड नोट लिखा है। नोट में लिखा है कि पत्नी मेरे ऊपर हाथ चलाती है। दो दिन से उसने रोटी नहीं दी है।
विज्ञापन
sambhal suicide - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के संभल जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी की प्रताड़ना से परेशान एक युवक ने खुदकुशी कर ली। युवक ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। खुदकुशी से पहले युवक ने हाथ की हथेली पर सुसाइड नोट भी लिखा। इस नोट में युवक ने पत्नी और ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन


युवक ने आरोप लगाया कि पत्नी ने दो दिन से रोटी नहीं दी है। वो मुझे मारना चाहती है। संभल के धनारी थाना इलाके के बमनपुरी गांव की ये घटना है। जानकारी के अनुसार, गांव बमनपुरी निवासी हेमंत (20) का शव मंगलवार को कमरे में फंदे से लटका मिला। 

युवक ने अपने हाथ पर सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें मौत का जिम्मेदार पत्नी और ससुरालियों को बताया है। परिजनों ने पत्नी पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन




धनारी थाना क्षेत्र के गांव बमनपुरी निवासी हेमंत अपने परिवार के साथ खेतीबाड़ी में हाथ बंटाता था। दो साल पहले उसकी शादी जिला बदायूं के थाना जरीफनगर अंतर्गत गांव भानपुर निवासी युवती से हुई थी। मंगलवार को हेमंत का शव कमरे में कुंडे से गमछे के फंदे से लटका मिला। युवक के हाथ पर सुसाइड नोट लिखा है। 

जिसमें उसने अपनी मौत की जिम्मेदार पत्नी और ससुरालियों को ठहराया है। हाथ पर लिखा है कि पत्नी मेरे ऊपर हाथ चलाती है। पिता भूरे सिंह ने मृतक की पत्नी चंद्रकली पर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। मृतक की पत्नी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -नरेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें