फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जुनावई में ड्यूटी के दौरान होमगार्ड की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। थाना क्षेत्र के गांव पुशावली के रहने वाले होमगार्ड रघुवीर सिंह (40) की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों का रो-रो कर बुराहाल है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पुशावली गांव के रहने वाले रघुवीर सिंह वर्ष 2011 से होमगार्ड के पद पर कार्यरत थे। जबकि वह बुधवार को सही सलामत घर से जुनावई थाने में ड्यूटी करने के लिए आए थे। इनकी ड्यूटी कस्बे की एसबीआई बैंक शाखा पर लगाई गई थी। दोपहर के समय अचानक से होमगार्ड रघुवीर सिंह की तबीयत बिगड़ने पर साथियों और पुलिस के द्वारा निजी अस्पताल में भरती कराया गया। जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। चंदौसी को ले जाते समय रास्ते में होमगार्ड ने दम तोड़ दिया। रघुवीर अपने पीछे बेटी आरती और बेटा आदेश कुमार तथा पत्नी गुड़िया को रोते बिलखते हुए छोड़ गया है। गुन्नौर सीओ आलोक कुमार सिद्धू ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें