फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम देंगे गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार से मुक्त सरकार

Tue, 29 Nov 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
भाजपा
विज्ञापन
एटा सांसद के अलावा अन्य नेताओं ने भी नोटबंदी पर विरोध की राजनीति कर रहीं पार्टियों को काली कमाई के लिए कोसा। वहीं यात्रा संयोजक ने अखिलेश यादव को भ्रष्ट मुख्यमंत्री करार दिया।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा ने सोमवार को नरौरा के गंगा बैराज सीमा से जनपद में प्रवेश किया। जिसका गुन्नौर के मुख्य चौराहे पर स्वागत किया गया। कस्बा के बाबूराम सिंह भायसिंह डिग्री कालेज मैदान में आयोजित गुन्नौर तहसील की जनसभा को संबोधित करते हुए एटा सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया ने सपा पर अपराध को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने तरक्की तो की लेकिन गुन्नौर की नहीं बल्कि सैफई, इटावा, मैनपुर की।

सपा के गुंडों की मदद करने वाली पुलिस से तीन माह बाद गिन-गिन कर हिसाब लिया जाएगा। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता ऐसे पुलिस कर्मियों के नाम अपनी डायरी में लिखें। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजयपाल सिंह तोमर ने कहा कि केन्द्र ने प्रदेश के किसानों को काफी धन दिया लेकिन सपा ने अपने किसानों को नहीं बल्कि पार्टी के लोगों को मुआवजा चैक दिए। अब साठ साल की काली कमाई को पचाने के लिए मोदी से वक्त मांग रहे है। परिवर्तन यात्रा के संयोजक चौधरी देवेन्द्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने देश को भ्रष्टाचार, गरीबी व भुखमरी के अलावा कुछ नहीं दिया।
विज्ञापन


अब वह कालेधान को बचाने में नाकाम है। भाजपा नेता अजीत कुमार उर्फ राजू यादव ने कहा कि पुलिस सपा के गुंडों का साथ देकर उनके घर-आंगन को मिट्टी नहीं लाने देती जबकि अवैध खनन कर यहां राजस्व सैफई में जमा हो चुका है। राजपाल यादव, गुलफाम सिंह, बनवारी सिंह, दीपक यादव, ओमप्रकाश गोली, राजेश शंकर राजू, नवनीत आर्य, ब्रजेश कुमार, महेशचंद्र गुप्ता, कमल शर्मा, कुमोद वार्ष्णेय, उमेश यादव, हरेन्द्र यादव आदि उपस्थित रहें। संचालन जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल ने किया। 
विज्ञापन


फोटो-
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें