कुछ कोहल्की चोटें भी आईं। घायल बारातियों का जिला अस्पताल में उपचार के बाद घर भेज दिया गया। इस दौरान दो घंटे तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।
जिला संभल के थाना कोतवाली के गांव आलम सराय मंडी निवासी फकीर चंद के बेटे सोनू की बारात शनिवार की शाम शाहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव जसमौली निवासी हरिदत्त के यहां पर आई थी। बारात को विश्राम करने के बाद दुल्हन की विदा करके रविवार सुबह बारातियों से भरी बस घर वापस जा रही थी। नेशनल हाईवे पर बाईपास पुल पर शहजादनगर थाना क्षेत्र में सामने से आ रहे ट्रक से आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इसमेंबस में सवार बीस बाराती घायल हो गए। दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
मामले की जानकारी मिलने पर आसपास के गांव के लोग व पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को बस से बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि बस का चालक मौका पाकर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया। हादसे में घायल सुजाता पाल, हरिओम, डालचंद्र, धर्मेद्र, रामप्रसाद, शुददेव पाल, सिंघल, जितेद्र, अभिषेक नेहा, जयपाल, सुखदेव, कृष्णा, सोनी, अलिका, राहुल,सोनू अंकित सहित सभी का उपचार कराया गया।उधर शहजादनगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि बारातियों से भरी बस सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में बाराती घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हादसे के बाद बस में मची चीख- पुकार
रामपुर। अचानक बारातियों से भरी बस सामने से आ रहे ट्रक से टकरा जाने के बाद उसमे में सवार बच्चों ने चीख पुकार मचाना शुरू कर दिया। आसपास के गांव के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। उसके बाद घायल बच्चों व बड़ों को किसी तरह से बाहर निकाला गया। उसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हादसे के बाद हाईवे लगा जाम
रामपुर। बस व ट्रक की आमने सामने से भिड़ंत हो जाने के बाद नेशनल हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम लग गया था। सूचना के बाद पुलिस वहां पर पहुंच गई थी। उसके बाद क्रेन की सहायता से बस व ट्रक को एक किनारे लगवाया। इसके बाद दोबारा हाईवे आवागमन शुरू हुआ।
हाईवे से लेकर अस्पताल तक अफरातफरी
रामपुर। नेशनल हाईवे पर बारातियों से भरी बस टकरा जाने के बाद वहां पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया था। किसी तरह से जानकारी मिलने के बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। लगातार घायलों को उपचार के लिए लाया जा रहा था। इस दौरान अस्पताल में भी काफी समय तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।