चंदौसी (संभल)। महापुरुष स्मारक समिति एवं सर्व समाज जागरूकता अभियान भारत और अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के संयुक्त तत्वावधान में पंडित मदन मोहन मालवीय व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में भारत की दाेनों महानविभूतियों के जीवन पर प्रकाश डाला गया। साथ ही उनके जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की गई।
बुधवार को मालवीय चौक पर पंडित मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी और महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि माधव मिश्र ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। राज्य मंत्री ने बताया कि भारत की इन दोनों महान विभूतियों ने देश और समाज को नई दिशा प्रदान की। उनके विचार और किए गए कार्य हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। कवि माधव मिश्र ने कहा कि पंडित मदन मोहन मालवीय ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना की। देश को आजाद कराने के लिए असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन, साइमन कमीशन के विरोध में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। अध्यक्षता रामकिशोर अग्रवाल और संचालन बृजेंद्र प्रसाद तिवारी ने किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री प्रतिनिधि रामपाल सिंह, सच्चिदानंद शर्मा, सुरेश चंद्र शर्मा, चंद्रपाल सिंह, शरद शर्मा, अभिनव शर्मा, ऋतुपर्ण शर्मा, अनु रागनी शर्मा, डॉ. टीएस पाल, डॉ. योगेन्द्र मोहन शास्त्री आदि मौजूद रहे।
भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura