सिंहपुरसानी (संभल)। ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र में मंगलवार रात भवालपुर बांसली-ढक्का रोड पर बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार नेपाल (26) निवासी जुझारपुर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मृतक के भाई हितेश ने बताया कि मंगलवार की देर शाम भाई घर से सघन मछरिया गांव स्थित अपनी बहन के घर जा रहा था। भवालपुर बांसली से ढक्का रोड पर हादसे में उनकी मौत होने जानकारी मिली। घटना की सूचना सुबह मिली तो मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी पहुंच गई। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के परिवार में दो छोटे बच्चे हैं। पत्नी मीना देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी डॉ. रुकमपाल सिंह ने बताया कि प्रथम दृश्यता लग रहा है कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे विद्युत पोल से टकरा गई, जिससे हादसा हुआ। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। यदि कोई तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura