फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आएंगे गडकरी हाईवे और ओवरब्रिज का करेंगे शिलान्यास 

Thu, 29 Sep 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी बृहस्पतिवार को करीब 01:20 बजे चंदौसी आएंगे। यहां वे 860 करोड़ रुपये की  लागत से बनने वाले मुरादाबाद-अलीगढ़ टू लेन हाइवे, बाईपास व इसी बाईपास के ओवरब्रिज का शिलान्यास करेंगे। कैबिनेट मंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन बुधवार को देर रात तक कसरत करता दिखा। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल एसएम इंटर कॉलेज के मैदान का निरीक्षण कर सुरक्षा से लेकर अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने पुलिस फोर्स के साथ कार्यक्रम स्थल का मौका मुआयना किया। सुरक्षा की दृष्टि से कार्यक्रम स्थल पर केवल एक ही मुख्यद्वार को आवागमन के लिए निर्धारित किया गया है। मंच के आसपास और पीछे मैदान की ओर से कोई भी रास्ता नहीं रहेगा। पंडाल में सिटिंग प्लान के हिसाब से प्रवेश दिया जाएगा। बैरीकेडिंग का भी बेहतर इंतजाम कर भीड़ को नियंत्रित करने की उचित व्यवस्था की गई है। हैलीपेड से पंडाल तक सुरक्षा के बेहतर इंतजाम हैं। दमकल की गाड़ियों समेत वाटर टैंक आदि की भी लोकेशन तय कर दी गई है। वाहनों की पार्किंग के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। 
विज्ञापन



उधर, भारतीय जनता पार्टी ने जनसभा और शिलान्यास की तैयारियों को लेकर बुधवार की शाम सात बजे बैठक की। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि जायंटस क्लब, स्वयं सेवक, नगर मंडल, सभासदगण, बार एसोसिएशन, युवा मोर्चा, विभिन्न संस्थाएं, सुभाष शाखा आदि नितिन गडकरी का प्रतीक चिह्न देकर स्वागत करेंगे। पंकज श्री, सतीश अरोरा, राजकुमार यादव, अशोक शर्मा, अभिषेक शर्मा, मनोज वर्मा, शुभम अग्रवाल, हेमंत कुमार सिंह, संजय बंसल आदि रहे।
विज्ञापन


-केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अलीगढ़-मुरादाबाद राजमार्ग का शिलान्यास करेंगे। इसमें बाईपास व इसी बाईपास पर बनने वाला ओवरब्रिज भी शामिल है। रही बात 36बी पर ओवरब्रिज बनने की तो यह भी स्वीकृत हो गया है लेकिन यह दूसरी योजना से बनेगा, जिसमें केंद्र व राज्य सरकार की 50-50 फीसदी लागतराशि की हिस्सेदारी होगी। -सत्यपाल सैनी, भाजपा सांसद, संभल

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें