फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: झमाझम बारिश से उमस से मिली राहत, सड़कों पर हुआ जलभराव

विज्ञापन
चंदौसी में बारिश के दौरान स्टेशन रोड पर हुआ जलभराव - संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
चंदौसी। रविवार की दोपहर तीन बजे के बाद आधा घंटा हुई झमाझम बारिश से जहां एक ओर उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की गई तो वहीं सड़कों पर जलभराव हो गया। जलभराव से होकर गुजरे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन रोड पर कई दुपहिया वाहन जलभराव में धोखा दे गए। लोग वाहन को खींचकर जलभराव से निकालते दिखे और पालिका की व्यवस्थाओं को कोसते नजर आए। शनिवार की रात से ही आसमान में उमड़ घुमड़ कर बादल छा गए और बिजली चमकने के साथ ही रात भर बादल गरजते रहे लेकिन हल्की बूंदाबांदी ही हुई। रविवार सुबह से कभी धूप तो कभी छांव का माहौल बना रहा। हवा बंद होने से मौसम में काफी उमस हो गई थी। दोपहर तीन बजे करीब आसमान में फिर से उमड़ घुमड़ कर काली घटाएं छा गईं। साढ़े तीन बजे करीब झमाझम बारिश शुरू हो गई। लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की।
विज्ञापन

करीब आधा घंटा हुई बारिश से स्टेशन रोड, एफआर रोड, सीता रोड, संभल गेट आदि सड़कों पर जलभराव हो गया। स्टेशन रोड पर जलभराव अधिक होने से कई दुपहिया वाहन जलभराव के बीच बंद हो गए। जिससे लोगों को जलभराव से खींच कर वाहन निकालने पड़े। इतना ही नहीं महिलाओं को भी अपनी स्कूटी खींचनी पड़ी। वहीं बूंदाबांदी का सिलसिला देर शाम तक रुक-रुक कर चलता रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें