फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ट्रेनों पर पेट्रोल बम से हमला, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। लोकोशेड पुल के नीचे आरोपी दीपू सैनी (22) ने लगातार दो दिन ट्रेनों पर पेट्रोल बम फेंका। जीआरपी-आरपीएफ मुख्यालय से रेलवे बोर्ड तक हल्ला मचने के बाद रविवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। लालकुआं एक्सप्रेस और चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस पर हमला करने वाले आरोपी ने पुलिस से कहा कि मुझे जेल भेज दो वरना कोई ट्रेन फूंक दूंगा।
विज्ञापन

जीआरपी-आरपीएफ की पूछताछ में पता चला कि आरोपी अपने भाई की मौत से आहत है। आरोपी दीपू का कहना है कि उसके भाई को लोगों ने मार दिया, अब वह मौत का बदला लेगा। 31 जुलाई की शाम करीब 5:30 बजे उसने लोकोशेड पुल के नीचे से गुजर रही (15060) आनंदविहार-लालकुआं एक्सप्रेस पर बोतल में पेट्रोल भरकर उसमें आग लगाकर ट्रेन पर फेंका। इससे एस-5 कोच में खड़े एक यात्री का हाथ जल गया। यात्री के तहरीर न देने पर मामला हल्का पड़ गया। दूसरे दिन एक अगस्त की शाम चार बजे वह फिर लोकोशेड पुल के नीचे पहुंचा और चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस पर वैसा ही हमला किया।
गमीनत रही कि पेट्रोल भरी और आग से जलती हुई बोतल ट्रेन के कोच के अंदर नहीं गिरी। लगातार दो दिन घटना के बाद मामला रेलवे बोर्ड तक पहुंच गया। जीआरपी और आरपीएफ की टीमें सतर्क हुईं। तीसरे दिन दो अगस्त को आरोपी फिर इसी तरह ट्रेन पर हमला करने के लिए बीयर की बोतल में पेट्रोल भरकर उसके ढक्कन पर एमसील लगाकर लाया। रेकी कर रही पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 560 रुपये और एक माचिस बरामद हुई है।
विज्ञापन

00

ई-रिक्शा चलाता है आरोपी, लोगों के व्यवहार से है परेशान
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि वह ई-रिक्शा चलाता है। उसकी छोटी कद-काठी के कारण कोई उसका सम्मान नहीं करता। कोई भी उसे पीट देता है। इससे वह परेशान है। उसके परिजनों ने पुलिस को बताया कि भाई की मौत के बाद वह परेशान रहता है। वह कहता है कि लोगों ने उसके भाई को मार दिया। जबकि परिजनों के मुताबिक उसके भाई ने आत्महत्या की थी। अब रेलवे एक्ट की धारा 153 व बीएनएस की धारा 118, 327 के तहत उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

00
आरोपी ने दो दिन एक ही जगह ट्रेन पर जलती हुई पेट्रोल की बोतल फेंकी। यात्रियों के बयानों के आधार पर हमारी टीमों ने जांच की। तीसरे दिन उसे घटनास्थल से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से पेट्रोल भरी बोतल बरामद हुई है जिसके मुंह पर कपड़ा और एमसील लगी थी।
विज्ञापन

- अनिल कुमार वर्मा, सीओ जीआरपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें