चंदौसी(संभल)। हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सिविल जज सीनियर डिवीजन आदित्य सिंह के न्यायालय में स्वामी प्रसाद मौर्य व नवाब इकबाल महमूद के खिलाफ याचिका दायर की थी। इस मामले में अब 29 अक्टूबर को सुनवाई होगी।
बता दें कि दिल्ली निवासी हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन गुप्ता ने अपर न्यायिक मुख्य मजिस्ट्रेट की अदालत में 21 अगस्त को सपा विधायक नवाब इकबाल महमूद व पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ याचिका दायर की थी। दोनों के खिलाफ कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों व कांवड़ियों को गुंडा व अराजकतत्व बताए जाने के आरोप में याचिका दाखिल की गई है। इस मामले में 17 अक्तूबर को सुनवाई होनी थी। सिमरन गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को सुनवाई होनी थी लेकिन किसी कारणवश सुनवाई नहीं हो सकी। न्यायालय ने अगली तारीख 29 अक्तूबर लगा दी गई है। संवाद