फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बकाया गन्ना भुगतान की मांग पर भाकियू ने निकाला पैदल मार्च

विज्ञापन
बहजोई में कलक्ट्रेट के बाहर  प्रदर्शन करते भाकियू, टिकैत के पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। ब्याज समेत बकाया गन्ना भुगतान किए जाने के साथ 17 सूत्री मांगों के लिए भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च करते हुए प्रदर्शन किया। वहीं, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलक्टर को दिया गया। इससे पहले भाकियू, टिकैत के पदाधिकारी व कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन परिसर में एकत्र हुए।शुक्रवार को डिप्टी कलक्टर रामानुज को दिए गए ज्ञापन में प्रदेश प्रमुख महासचिव बिजेंद्र सिंह यादव व जिलाध्यक्ष मनपाल सिंह यादव समेत अन्य पदाधिकारियों का कहना था कि गन्ना मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया जाए। साथ ही बकाया पर ब्याज समेत भुगतान किया जाए। वहीं, छोटे व सीमांत किसानों के सभी कृषि ऋण पूरी तरह से माफ किए जाएं। स्मार्ट मीटर प्रणाली समाप्त की जाए तथा किसानों को मुफ्त या रियायती बिजली उपलब्ध दी जाए। इसके अलावा अन्य मांगें रखीं।
विज्ञापन

ज्ञापन में मुकेश यादव, चंद्रपाल सिंह यादव, जबर सिंह यादव, उदयवीर सिंह यादव, रामवीर सिंह, मुनेंद्र सिंह, देशराज सिंह यादव, अमर सिंह राजपूत, रामाशंकर शर्मा हनुमान व गायत्री देवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें