पंजीकरण कानपुर का और अस्पताल संभल में संचालित
एसपी ने बताया कि जब पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि गुन्नौर में संचालित कृष्णा नर्सिंग होम का पंजीकरण कानपुर का है, जबकि संचालन गुन्नौर में किया जा रहा है। इसी तरह बहजोई में संचालित लाइफ केयर हॉस्पिटल का पंजीकरण भी कानपुर का पाया गया। डीएम ने बताया कि पंजीकरण दूसरे जिले से कराकर भी संचालित नहीं किया जा सकता। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई है।
जिन अस्पतालों में होती है घटना, उनसे करते हैं ज्यादा वसूली
डीएम ने बताया कि जिन अस्पतालों में घटना हो जाती है, वहां जाकर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी व अन्य लोग वसूली ज्यादा रुपये की करते हैं। यह जानकारी भी छानबीन में सामने आई है। कोई वसूली नहीं कर सके इसके लिए भी निगरानी कराई जाएगी। यदि कोई शिकायत मिलती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दस्तावेज हैं तो वह कराएं, शिविर लगवाएंगे
डीएम ने कहा कि जो लोग अस्पताल, नर्सिंग होम या क्लीनिक संचालित करना चाहते हैं वह सीधे पंजीकरण कराएं। लंबित न रहें इसके लिए निर्देश दिए जाएंगे। जिनके दस्तावेज सही हैं वह पंजीकरण कराकर ही संचालन करें। किसी कर्मचारी या बाहरी व्यक्ति से सांठगांठ कर संचालन न करें। यदि ऐसा पाया जाता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। पंजीकरण सरलता से किए जा सकें इसके लिए शिविर लगवाएंगे। इसके लिए बैठक कर निर्देश भी दे दिए गए हैं।