बहजोई में सरकार के आदेश के बावजूद हूटर लगी भाजपाई की गाड़ी।
- फोटो : amar ujala
पीएम मोदी और सीएम योगी भले ही वीआईपी कल्चर खत्म कर पब्लिक की दुश्वारियां कम करना चाह रहे हों, स्थानीय बीजेपी नेताओं को इससे मतलब नहीं है। वे हूटर तक अपनी गाड़ियों में लगा रहे हैं। जिले में बीजेपी के झंडे के साथ हूटर लगी कई गाड़ियां दौड़ रहीं हैं।
एक बीजेपी नेता की गाड़ी शुक्रवार को बहजोई स्थित कलक्ट्रेट के आसपास घूमती रही। न इसे किसी ने रोका और न ही किसी ने टोका। बताया यह गया कि यह गाड़ी किसी दिग्गज नेता के करीबी की है। इस संबध में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश्ा सिंघल का कहना है कि, योगीजी के फरमान से पहले ही मेरी ओर से सभी भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के लिए निर्देश दिए जा चुके है कोई भी अपनी गाडी पर हूटर का प्रयोग न करें।
पदाधिकारी गाड़ी पर झंडा लगा सकते हैं, जो पार्टी का सक्रिय सदस्य नहीं है, वह झंडा भी हटा ले और जो कार्यकर्ता व पदाधिकारी हूटर लगा रहे हैं वह हूटर भी हटा लें। नहीं तो सरकार के निर्देशों के तहत प्रशासन से कार्रवाई कराने के लिए बाध्य होंगे।