सिरसी। सिरसी में अकीदत और एहतराम के साथ हजरत अली का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर मस्जिदों और इमाम बारगाहों में महफिल का आयोजन किया गया। साथ ही मस्जिदों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया।
इमाम बारगाह मोहल्ला गर्बी में हजरत अली के जन्मदिन पर केक काटकर खुशी मनाई गई। बारगाह इमाम रजा, बारगाह मासूम अली में महफिल का आयोजन हुआ। जिसमें मौलाना एहतेशाम अली नकवी ने हजरत अली के जीवन पर रोशनी डाली। मौलाना मीसम अब्बास, मौलाना इकरार रजा, मौलाना शमीम मौलाना असगर जाफरी, मोलाना समर अब्बास, मौलाना मोहम्मद अब्बास, मौलाना महजर अली आदि ने हजरत अली के फजाइल बयान किए।
दूसरी ओर, मस्जिद मोहल्ला शर्की सादात में जश्ने मोलूदा ए हरम के अंतर्गत महफिल हुई। इसमें हदीसे किसा की तिलावत शरफ ने की, जबकि निजामत फेहमरान सिरसवी ने की। मोहसिन ने कहा जिस रोज से वो आ गया साये में अली के, इस्लाम की किस्मत में सवेरा नजर आया। अली हैदर और कमर अब्बास ने कलाम पढ़ते हुए कहा क्या तेहरा रजब को हसी मंजर नजर आया, एक अर्शे नशी रूहे जमी पर नजर आया। इनके अलावा शमीम, सबा सिरसवी, शाने हैदर, अरशद अब्बास, इरम बनारसी, काशिफ फैजाबादी, अनवर सेथल, दानिश गदीरी, अजीम असगर, परवेज आदि ने कलाम पेश कर वाहवाही लूटी।