संभल। इनरव्हील क्लब संभल सिटी की ओर से तीज उत्सव में महिलाओं ने गीतों पर नृत्य किया। महिलाओं ने हरियाली तीज के महत्व पर प्रकाश डाला। इनरव्हील क्लब संभल सिटी की ओर से गोल्डन स्पून में कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब की अध्यक्ष डा.मोहसिना ने दीप प्रज्जवलन कर किया। क्लब की सेक्रेटरी सोनिया नागपाल ने कॉलर पहनाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में अतिथि डा.अंजू नवीन, डा.निधि त्यागी, संगीता पवार रहीं। आईएसओ शुभांगी रस्तोगी ने क्लब की प्रेयर कराई। चार्टर्ड प्रेसिडेंट नेहा मलय ने हरियाली तीज का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि यह उत्सव न केवल एक त्योहार है बल्कि प्रेम और उत्साह का प्रतीक भी है। यह साझा किए कर्तव्यों और प्रेम के धागों से बुने रिश्तों का प्रतीक है।
क्लब की कोषाध्यक्ष गुंजा गुप्ता ने हरियाली तीज की शुभकामनाएं दी। डा.ललिता अग्रवाल, रचना मिश्रा, अनुप्रिया आदि ने हरियाली तीज के गीतों पर नृत्य किया। महिलाओं ने हाऊजी, स्वादिष्ट व्यंजन, रैम वॉक, लकी लेडी और वन मिनट गेम का आनंद लिया। स्वाति रस्तोगी, गरिमा गोयल, नेहा अग्रवाल और अदिति गर्ग ने गेम कराए। जूट बैग का वितरण भी हुआ।