फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग हादसों में महिला समेत तीन की मौत

Sun, 26 Nov 2017 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
बालैनी बस स्टैंड के पास दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र में अलग-अलग हादसों में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। चंदौसी में महिला की छत से गिरकर मौत हो गई। थाना कुढ़ के गांव मल्लपुर में दीवार दबकर मौत हो गई। चार दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल बेरनी के छात्र ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


कोतवाली के मुहल्ला मारवाड़ी निवासी प्रेमवती (65) पत्नी रामस्वरूप शनिवार की सुबह पांच बजे छत पर झाडू लगाने गई। इसी दौरान छत पर बैठे बंदरों ने उसे घेर लिया। प्रेमवती ने बंदरों से बचने के लिए भागने का प्रयास किया तो वह छत से नीचे जा गिरी। प्रेमवती के घायल होने से परिजनों में चीख पुकार मच गई। परिजन उसे कैथल गेट स्थित निजी चिकित्सक के ले गए।

चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
उधर, थाना कुढ़ फतेहगढ़ के गांव मल्लपुर भवानी में निवासी लाखन (25) पुत्र लीलाधर शनिवार की सुबह कच्ची दीवार के सहारे धूप में बैठा हुआ था। उसके ही घर की कच्ची दीवार अचानक ढह गई और लाखन उसके मलबे में दब गया। परिजन व पड़ोसी मदद के दौड़े। करीब दस मिनट बाद उसे बेहोशी की हालत में दीवार से निकाला गया। परिजन उसे उपचार के लिए चंदौसी लेकर दौड़े। लेकिन लाखन ने रास्ते में दम तोड़ दिया। लाखन अपने पीछे पत्नी रेखादेवी, दो वर्षीय पुत्र अनुज व आठ माह की रागिनी को बेसहारा छोड़ गया है।
विज्ञापन


उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। लाखन मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। उसकी मौत से परिवार के पालन पोषण का संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर हल्का लेखपाल गांव पहुंचा और जानकारी ली।

थाना कुढ़ फतेहगढ़ के बेरनी निवासी रिंकू पुत्र कुंदन सिंह कुढ़ फतेहगढ़ के एमएस शिक्षा निकेतन इंटर कालेज में कक्षा 12 का छात्र था। वह 22 नवंबर की सुबह साइकिल से स्कूल जा रहा था। बेरनी से निकलते ही चंदौसी कुढफ़तेहगढ़ मार्ग पर गांव के ही बाइक सवार युवक ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससें रिंकू गंभीर रुप से घायल हो गया था। परिजन उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय लाए। जहां उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया। लेकिन रिंकू की हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे दिल्ली के लोक नायक जयप्रकाश नारायन अस्पताल ले गए। रिंकू ने उपचार के दौरान शनिवार की दोपहर दम तोड़ दिया। शव यहां पहुंचने पर रिंकू के घर में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। रिंकू की मां शकुंतला देवी ने गांव के ही हरिओम पुत्र प्यारे लाल के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सड़क पार करते समय कार की टक्कर से किसान की मौत
चंदौसी। नरौली पुलिस चौकी क्षेत्र में जनेटा गांव के कोल्हुओं पर गन्ने का भाव पता करने आया एक किसान को सड़क पार करते समय मारुति कार ने टक्कर मार दी। जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। गाजियाबाद ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

नरौली क्षेत्र के भाटौर गांव निवासी भोले (48) पुत्र झम्मन अपने गांव लौट रहा था, तो उसने जनेटा में कोल्हुओं पर गन्ने का भाव जानना चाहा। वह कोल्हू की ओर जाने के लिए संभल-चंदौसी रोड पार कर रहा था, तभी संभल की ओर से आ रही तेज रफ्तार मारुति कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। भोले का सिर फट गया। घायल होकर वहीं गिर गया। 100 नंबर की गाड़ी मौके पर पहुंची, उसे चंदौसी राजकीय चिकित्सालय लाया गया। यहां से उसे हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी गई। परिजन उसे गाजियाबाद ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई हरपाल की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें