फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जीएससीसी ने हनुमान राइडर को छह विकेट से हराया

Fri, 14 Nov 2025 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। एसपीएस कप क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को तीसरा मुकाबला जीएससीसी और हनुमान राइडर के बीच हुआ। इसमें जीएससीसी ने हनुमान राइडर को छह विकेट से हराकर जीत दर्ज की। जीएससीसी के गेंदबाज मयंक को शानदार प्रदर्शन के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

मॉडल लॉ कॉलेज के मैदान पर चल रहे एसपीएस क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को जीएससीसी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी हनुमान राइडर की टीम 19.3 ओवर में 170 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए ऋतिक शर्मा ने 30 व अरबाज ने 25 रनों का योगदान दिया। जीएससीसी के गेंदबाज मयंक ने 4 और दीपक व अमित ने 2-2 विकेट लिए।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीएससीसी की टीम ने 16.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 173 बनाकर मैच जीत लिया। बल्लेबाज ब्रजेश ने 66 और अमित कुमार 28 रनों का योगदान दिया। हनुमान राइडर के गेंदबाज जुनैद ने एक व अरबाज ने एक विकेट लिया। अंपायर की भूमिका कुश कुमार रावत और अंकुर ठाकुर ने निभाई। स्कोरिंग रोहित ठाकुर ने की। इस मौके पर प्रवीण, विक्की सिंह, संजय शर्मा, आलोक, अनंत, मोहन, हरसिल, रोहित, विकाश, सिद्धार्थ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें