फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल

Fri, 14 Nov 2025 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
गवां (संभल)। बबराला-गवां मार्ग स्थित गांव मेंहुआ हसनगंज के पास बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। हादसे में गांव सैतुआ निवासी बाइक सवार गौरव (25) की मौत हो गई। जबकि एक अन्य बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सैतुआ निवासी गौरव बृहस्पतिवार को बाइक से बबराला जा रहा था। गांव मेंहुआ हसनगंज के पास पहुंचने पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें गौरव की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ने तेजी से वाहन दौड़ाया तो घटनास्थल से करीब 200 मीटर की दूरी पर पहुंचने पर गांव मेंहुआ हसनगंज निवासी देवकी नंदन व बदन सिंह की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्तपाल भेजा। साथ ही परिजनों को सूचना देने के बाद गौरव का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौत की सूचना मिलते ही मां मुन्नी देवी और पत्नी मंजू का रो रोकर बुरा हाल था। थाना प्रभारी निशांत कुमार राठी ने बताया कि अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें