फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बाबा खाटू श्याम का भव्य संकीर्तन आज, हुआ भूमि पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से बाबा खाटू श्याम का 22वां संकीर्तन रविवार को चंदौसी मार्ग पर स्थित कुरुक्षेत्र मैदान में होगा। जहां श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट का वार्षिक उत्सव भी मनाया जाएगा। बाबा खाटू श्याम के भव्य एवं विशाल संकीर्तन की तैयारी को अंतिम रूप दे दिया गया।
विज्ञापन

बाबा श्याम के संकीर्तन से पहले संकीर्तन स्थल पर शनिवार को देर शाम श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष अनुज गर्ग, विशेष गुप्ता, विशाल रुहेला और अंकित भटनागर आदि ने भूमि पूजन किया। विधिविधान से भूमि पूजन संपन्न हुआ। वहीं बाबा श्याम के भव्य संकीर्तन के लिए दरबार को भव्य तरीके से सजाया जा रहा है। जहां कलकत्ता के फूलों से बाबा श्याम का दरबार सजाया रहा है। इसी के साथ कुरुक्षेत्र मैदान से लेकर चंदौसी चौराहे तक रंग बिरंगी लाइट से पूरे मार्ग को सजाया गया है। बाबा श्याम के संकीर्तन स्थल पर श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट के द्वारा श्रद्धालुओं के द्वारा भंडारे की भी व्यवस्था की गई है। इस दौरान नवनीत कुमार, सागर चंद्र, ललित, प्रशांत रुहेला, निखिल गुप्ता आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें