बहजोई। जिला कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव में योगराज सिंह 46 मत हासिल कर अध्यक्ष पद पर विजयी रहे। वहीं, इनके प्रतिद्वंद्वी अर्जुन सिंह को 41 मत मिले। वहीं, एक मत नोटा का रहा।
मुख्य चुनाव अधिकारी कौशल शर्मा ने बताया कि शनिवार को सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया में मतदाताओं ने बारी-बारी से अपने मत का प्रयोग करते हुए कुल 92 मतों में से 88 मत डाले। उन्होंने बताया कि मतदान के बाद हुई मतगणना में अध्यक्ष पद के लिए योगराज सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी अर्जुन सिंह को पांच मतों से हराकर जीत हासिल की। योगराज सिंह जीत को लेकर साथी अधिवक्ताओं ने फूलमाला पहनाकर खुशी जताई।
इसके अलावा, महासचिव पद पर अशोक राणा, उपाध्यक्ष पद पर अमरीख यादव, सह सचिव पद पर आयुष वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष पद पर नेतराम राणा, सह सचिव प्रशासन पद पर हर प्रसाद राणा व पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर जुगेंद्र कुमार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इस बीच, सहायक चुनाव अधिकारी अरविंद व नरेश यादव समेत हितेश कुमार, नीरज यादव, रविशंकर व सुमित सिंह आदि रहे।