फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विद्युत उपकरणों से सजाए जाएं सरकारी भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलक्ट्रेट समेत सभी सरकारी भवनों पर विद्युत उपकरणों की रोशनी कराई जाए। इसके बाद अगले दिन 15 अगस्त को सुबह सभी वीर शहीदों व महापुरुषों की प्रतिमाओं के आसपास साफ-सफाई कराकर माल्यार्पण किया जाए। यह बात जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कही।
विज्ञापन

वह गुरुवार की शाम पांच बजे से कलक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रारंभ हुई बैठक में अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर सुबह आठ बजे कलक्ट्रेट पर ध्वजारोहण किया जाएगा।
इसके लिए तैयारियां पूरी कर लें। डीएम ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा यात्रा समेत किसी भी प्रकार की रैली पर रोक रहेगी। इस बीच जिले भर के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें