संभल। स्नातक और परास्नातक में प्रवेश के लिए रूहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली ने एक मौका और दे दिया है। आठ दिसंबर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होंगे। जिसके बाद 13 दिसंबर तक प्रवेश हो सकेंगे। विवि ने इसके लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है।
बहजोई महाविद्यालय के प्राचार्य डा. वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि स्नातक और परास्नातक में प्रवेश के लिए रूहेलखंड विश्वविद्यालय का यह फैसला छात्र हित में है। तमाम छात्र-छात्राएं अभी प्रवेश लेने से वंचित रह गए थे। विवि की ओर से जारी कार्यक्रम के तहत अब आठ दिसंबर से ऑनलाइन फार्म भरे जाएंगे। प्रवेश की प्रक्रिया 13 दिसंबर तक चलेगी। विवि ने छह सौ रुपये पंजीकरण शुल्क तय किया है।