फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवानीपुर में प्लंबर की गला रेतकर हत्या

Sat, 08 Oct 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन



मौलागढ़ के मिलक निवासी गुलाब सिंह (22) पुत्र रामबहादुर प्लंबर हैं। गुलाब सिंह की रात में किसी समय हत्या की गई है। गुलाब सिंह के गले पर धारदार हथियार से कई वार किए गए हैं। उंगलियां भी कटी हुई हैं। गुलाब सिंह का शव भवानीपुर  गैरआबाद के जंगल में सेम के खेत में पड़ा होने की सूचना मोहल्ले में खेत पर  काम करने गए व्यक्तियों ने दी।
विज्ञापन


सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे।  पुलिस ने मौके से तथ्य जुटाए हैं।

हत्यारों के बारे में जानकारी के लिए सुराग तलाशे जा रहे हैं। परिजनों ने बताया कि गुुरुवार को रात करीब साढ़े आठ बजे गुलाब सिंह घर से बिना बताए चला गया। शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे भवानीपुर गैरआबाद के जंगल में चामुंडा के पास सेम के खेत में शव पड़े होने की सूचना मिली। गुुलाब सिंह के भाई महावीर ने बताया कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है। हत्या की वजह भी साफ नहीं हो पा रही है। गुलाब सिंह  प्लंबर का काम करता था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें