चंदौसी। एनकेबीएमजी कॉलेज के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत एनसीसी, एनएसएस व रेंजर्स द्वारा जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से रैली निकाली गई तथा चौराहों पर प्रचार-प्रसार किया। रैली में एनसीसी, एनएसएस व रेंजर्स ने सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को पोस्टर, पेंटिंग, स्लोगन व चार्ट से जागरूक किया। प्राचार्य डा. अलका रानी अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
जागरूकता रैली महाविद्यालय से प्रारंभ होकर संभल गेट, मालवीय चौक, स्टेशन रोड, फव्वारा चौक पर जाकर संपन्न हुई। रैली में छात्राएं लोगों को नारों के माध्यम से जागरूक करती चल रही थीं। इस दौरान मालवीय चौक व फव्वारा चौक पर नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से एनसीसी कैडेट्स ने नागरिकों को सड़क सुरक्षा के उद्देश्य से जागरूक किया। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी शीतल, एनसीसी प्रभारी डा. सोनिया बिंद्रा, डा. अपर्णा राय, डा. मनीषा अग्रवाल, डा. नीता, रेनू गुप्ता, अंजुली, यातायात प्रभारी अनुज मलिक, विनय गुप्ता, रोहताश, राजेंद्र, सविता, मुन्नी देवी आदि मौजूद रहे।