फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पुराने मकान की दीवार के मलबे में दबकर बालिका की मौत

Fri, 01 May 2026 12:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन के मोहल्ला बरखेरियान में बृहस्पतिवार को मकान की दीवार गिरने से 12 वर्षीय मासूम बालिका मुन्नी घायल हो गई। उपचार के दौरान मुन्नी की मौत हो गई। जबकि अन्य दो बच्चे भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन

सरायतरीन के मोहल्ला फूलबाग के निवासी सलीम की बेटी मुन्नी (12) किसी काम से बाहर गई थी। इसी दौरान वह बरखेरियान से गुजर रही थी, तभी अचानक एक पुरानी दीवार भरभराकर गिर गई। मुन्नी समेत तीन बच्चे दीवार के मलबे में दब गए। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। लोगों ने तुरंत मलबे में दबी बच्ची को निकालने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया।
घायल अवस्था में मुन्नी को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। दो अन्य घायल बच्चों की हालत में सुधार है।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दीवार काफी पुरानी और जर्जर हालत में थी, जिसकी वजह से हादसा हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें