फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट में 8 नामजद समेत 18 के खिलाफ रिपोर्ट

Fri, 01 May 2026 12:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला। थाना क्षेत्र के गांव जियानगला में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे व धारदार हथियार से मारपीट हुई थी। जिसका सोशल मीडिया पर मारपीट करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से आठ नामजद व 10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार को प्रधान प्रत्याशी व मौजूदा प्रधान पक्ष के लोगों में लाठी-डंडों लोहे के धारदार हथियार से मारपीट करते हुए खूनी संघर्ष हुआ। इसके बाद दोनों पक्षों से राजेश, अजीत, सुनील समेत सात लोग घायल हुए थे। घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया था।
थाना प्रभारी सौरभ त्यागी ने बताया कि गांव जिया नगला में पुरानी रंजिश में वर्तमान प्रधान के परिवार के सदस्यों व प्रधान प्रत्याशी राजेश पक्ष के सदस्यों में लाठी डंडों से मारपीट की जा रही थी। तभी पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पहुंची और शांति व्यवस्था के लिए दोनों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन दोनों नहीं माने इसके बाद पुलिस बल पहुंचा तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

इस मामले में एसआई की ओर से राजेश, अजीत, अवधेश, नीलेश, सुनील, रिंकू, सुनील कुमार, मोहित समेत 10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें