फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गीता के माध्यम से समरसता और संगठन की भावना को जागृत करने का मंत्र दिया

विज्ञापन
संभल में क​ल्कि विष्णु मंदिर में कार्यक्रम में बोलते डॉ.अरविंद गुप्ता। संवाद
विज्ञापन
संभल। श्री रामलीला कमेटी की ओर से मोहल्ला कोटपूर्वी में स्थित प्राचीन श्री कल्कि विष्णु मंदिर पर आयोजित कल्कि संवाद का द्वितीय सत्र संपन्न हुआ। इसमें मुख्य वक्ता भारतीय चरित्र निर्माण संस्थान दिल्ली के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी कृष्णानंद ने गीता के माध्यम से लोगों में समरसता और संगठन की भावना को जागृत करने का मंत्र दिया।
विज्ञापन

बताया कि गीता का हर श्लोक प्रत्येक सनातनीय के लिए प्रसाद है। प्रत्येक सनातनी को गीता के माध्यम से अपने जीवन में वास्तविक बदलाव लाना होगा। बताया कि गीता संदेश देती है कि जैसा कर्म करोगे, वैसा ही आप फल पाओगे। दरअसल, लोगों में यह भावना हो गई है कि कर्म कोई और करें और फल उसे मिले। व्यक्ति को अपनी इस भावना का त्याग कर सेवा भाव को जागृत करना होगा।
कहा कि समाज को एकीकृत और संगठित करने के जो उपाय गीता ने हमें दिए हैं, उसको आत्मसात करते हुए धर्म के आधार पर विजय प्राप्त करने के लिए कूटनीति का प्रयोग करते हुए हमेशा धर्म को ऊपर रख हम सब सनातनियों को एक रहकर जीवन जीना होगा। बताया कि आज के जीवन में पवित्र गीता की सार्थकता को लाना अपने आप को तमाम पापों से मुक्त करना है। अध्यक्षता डॉ. अरविंद गुप्ता ने की। संचालन अनंत अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान वैभव गुप्ता, अमित पवार, अजय शर्मा, अजय शुक्ला, संजीव शर्मा, विष्णु श्रीमाली, राजीव श्रीमाली, राजेश छाबड़ा, सुभाष मोंगिया, अभिषेक गुप्ता, पंकज सांख्यधर, वंश ठाकुर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें