फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जन समुदाय को मिलने वाली सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर। विकासखंड क्षेत्र के गांव भोजपुर में सरकार के नीति आयोग द्वारा चलाए जा रहे संकल्प सप्ताह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी रामआशीष ने बताया कि भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा गुन्नौर विकासखंड को आकांक्षात्मक श्रेणी में रखा है। इसी के अंतर्गत सबकी आकांक्षाएं - सबका विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संकल्प सप्ताह में प्रत्येक दिवस में विभागीय गतिविधियों के दिन निर्धारित है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पंचायती राज की गतिविधियां को सकुशल संपन्न कराने हेतु स्वच्छता एक संकल्प,स्वच्छता शिविर, स्वच्छता अभियान, स्वच्छता, घर, गांव, ग्राम पंचायत अभियान की शुरुआत, वाद, विवाद प्रतियोगिता एवं चित्रकला, संवेदीकरण बैठक के साथ-साथ पंचायती राज से जुड़े जन समुदाय को मिलने वाली सुविधाओं की विस्तार से सभी ग्रामीणों को जानकारी दी गई। स्वच्छता के प्रति जागरूकता, कार्यक्रम में उपस्थित आंगनबाड़ी व आशा के द्वारा ग्राम वासियों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई।
सहायक विकास अधिकारी आईएसबी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान - सहायक विकास अधिकारी प्रमोद कुमार, सहायक विकास अधिकारी आईएसबी उमेश कुमार, अवर अभियंता सुमन कुमार गुप्ता, ब्लॉक कंसलटेंट सत्यराम सिंह, ग्राम पंचायत सचिव कपिल दयाल, नाजिम अली, कमल सिंह, महेश सिंह, ग्राम प्रधान निर्मला देवी, आशा, आंगनबाड़ी, आदि के साथ समस्त ग्रामीण मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें